Search

 
 
 

जमशेदपुर : ईस्ट बंगाल कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल जुस्को के जीएम से की मुलाकात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ईस्ट बंगाल कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भाजपा नेता पवन अग्रवाल एवं गुरुदेव सिंह राजा के नेतृत्व में जुस्को महाप्रबंधक से की मुलाकात. प्रतिनिधिमंडल ने जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की मांग की. जुस्को महाप्रबंधक को ईस्ट बंगाल कॉलोनी समेत रिफ्यूजी कॉलोनी, भालूबासा टीनशेड के दुकानदार और न्यू बारीडीह स्थित पार्क की समस्याओं के संबंध में विस्तार बताया गया. इस मौके पर पवन अग्रवाल ने बताया कि ईस्ट बंगाल कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुशंसा से निर्मित सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण सड़कों पर अंधेरा रहता है. अंधेरे की आड़ में यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raid-continues-against-illegal-mining-and-transportation-five-vehicles-seized/">जमशेदपुर

: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी जारी, पांच वाहन किए गए जब्त
ऐसे में इस सड़क से पैदल गुजरना विशेषकर महिलाओं व आमजन के लिए सुरक्षा के दृष्टि से असुरक्षित है. उन्होंने कहा कि जुस्को से बारह स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई है. इसके अतिरिक्त उन्होंने ईस्ट बंगाल कॉलोनी के 37 घरों में पानी के कनेक्शन देने एवं जर्जर हो चुके नाले के मरम्मती की भी मांग की. उन्होंने रिफ्यूजी कॉलोनी में विकराल रूप ले रही सीवरेज लाइन की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि सीवरेज लाइन के जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों और लोगों के घरों में फैल रहा है. उन्होंने जुस्को प्रबंधन से तत्काल सीवरेज लाइन को साफ करने एवं इसके स्थायी समाधान की मांग की. पवन अग्रवाल ने गोलमुरी रघुवर मार्केट की तर्ज पर भालूबासा टीन शेड के उन सभी दुकानदारों को बिजली व पानी के कनेक्शन देने की मांग की है जिनका आवंटन जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली-पानी नही होने के कारण दुकानदारों को दुकान संचालित करने में पर्शानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-illegal-sand-laden-tractor-seized-case-registered/">गालूडीह

: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
वहीं पवन अग्रवाल ने न्यू बारीडीह पार्क में जुस्को द्वारा छह सौ पेड़ लगाने हेतु बंद किये गए पाथवे को पुनः खोलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि महीनों पहले पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन हेतु बंद किये गए पाथवे को अब लोगों के टहलने के लिए खोल देना चाहिए. इस संबंध में जुस्को प्रबंधन की ओर से जल्द ही इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है. इस दौरान संजय नंदी, गौतम मजूमदार, काजल कौर, मलय कौर, देबू मजूमदार, मिथुन चक्रवर्ती, गणेश दास, डीएन दास समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही