Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री से मिला फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, मांगों से कराया अवगत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन,पूर्वी सिंहभूम, जिला कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मोहन साव पारस व महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया. साथ ही उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें डीलरों के मृत्यु पश्चात पूर्व की भांति अनुकंपा का लाभ दिलाना, डीलरों के कमीशन मे बढ़ोतरी कराना, डीलरों को मानदेय दिलाना, ई-पॉस मशीन में राशन वितरण के लिये दो माह का ऑप्शन खुला रखना,  ई-पॉस मशीन से वजन मशीन का केबल कनैक्ट को हटाना, एसएफसी गोदामों से डीएसडी के द्बारा डीलरों के दुकानों में तौल कर राशन दिलाया जाना आदि प्रमुख मांगे शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-modi-government-is-doing-good-to-the-poor-with-every-penny-sameer-oraon/">जमशेदपुर

: पाई-पाई से गरीबों की भलाई कर रही मोदी सरकार- समीर उरांव

डीलरों की मांगों का समर्थन करती है भाजपा- रघुवर

प्रतिनिधिमंडल से पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में डीलरों को किसी तरह की समस्या नहीं थी. लेकिन सरकार बदलते ही डीलरों को परेशान किया जाने लगा. अब डीलरों से जितना काम लिया जा रहा है उसके अनुरूप उन्हें सुविधाएं एवं कमीशन नहीं दिया जा रहा है. इन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का इरादा राज्य के  लगभग 25000 (पच्चीस हजार) जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के प्रति नेक नहीं है. जनवितरण प्रणाली दुकान ही एक ऐसा साधन जिसके माध्यम से गरीबो तक अनाज मुहैया कराया जाता है. लेकिन सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर डीलरों को परेशान कर रही है. उन्होंने अपने स्तर से इस मामले में पहल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-429th-prakash-parv-of-guru-hargobindji-celebrated-at-baridih-gurdwara/">जमशेदपुर

: गुरु हरगोविंदजी का 429वां प्रकाश पर्व बारीडीह गुरुद्वारा मनाया गया

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

कैलाश अग्रवाल, विनोद कुमार, बिनोद साव, पुरन साव, उमेश साव, विवेक कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, कृष्णा साव, रामवृक्ष सिंह, रामवृक्ष साव, बजरंगी लाल, भोला प्रसाद, भोला साव (अधिवक्ता),अमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनय कुमार, विनोद प्रसाद, पिंटू कुमार, शिवनंदन साव, महावीर साव, उमेश साव, सुरेंद्र साव, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, मो.तनवीर, मो. इलियास, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र साव, राजकुमार साव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pension-camp-for-hiv-aids-patients-to-be-held-at-mgm-hospital-on-19th-and-21st/">जमशेदपुर

: एचआईवी/एड्स पीड़ित मरीजों के लिए एमजीएम अस्पताल में 19 व 21 को लगेगा पेंशन शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही