Search

जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएसई से मिला

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शिक्षक शिकायत निवारण सुनवाई दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया से शिक्षकों की विभिन्न मांगों के संबंध में मुलाकात की एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण करने का आग्रह किया. इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कई शिक्षक अनेक वर्षों से सुदूरवर्ती प्रखंड के विद्यालयों में पदस्थापित हैं. शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति बनी हुई है लेकिन स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रभावी नहीं हो पाया. इसके कारण कई शिक्षकों की स्थानांतरण नही हो पा रहा है. जिले में शिक्षकों के स्थानांतरण व अंतर जिला स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों का स्थानांतरण के लिए आदेश अविलंब निर्गत करने की मांग की गई. ई विद्या वाहिनी ऐप का नया वर्जन समय पर कार्य नहीं करने पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता पर रोक लगाने, वर्ष 1994 में नियुक्त शिक्षकों के लिए एक ही संवर्ग के कनीय शिक्षक का वेतन वरीय से अधिक होने पर समतुल्य वेतन का निर्धारण करने, वैचारिक रूप से पद उपलब्धता की तिथि से अहर्ता रखने वाले शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : गांवों">https://lagatar.in/jharkhand-ima-branches-will-adopt-villages/">गांवों

को गोद लेंगी झारखंड आईएमए की शाखाएं
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दया कि ई विद्या वाहिनी ऐप के पूर्ण रूप से ठीक होने तक निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी वेतन भुगतान के संबंध में किसी शिक्षक को बेवजह परेशान नहीं करेंगे तथा अन्य शिक्षक समस्याओं पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए तय सीमा में समस्या का निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर एडीपीओ अखिलेश कुमार, वरीय लिपिक महेश शर्मा, यसवंत सिंह, संगठन सचिव अरुण कुमार, कृष्ण चंद्र दास, राजेंद्र कर्ण, डॉक्टर समीर कुमार, रमाकांत शुक्ला, पुलीन कुईला, ज्ञानरंजन सोय, संतोष शर्मा, अनिल बिहारी, अमृत कुमार दत्ता, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार मन्ना एवं संजीव साहू आदि शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp