Search

 
 
 

जमशेदपुर : अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, सौंपा मांग पत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को विधायक सरयू राय से मिला और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के पिछले 3 माह से लंबित वेतन भुगतान के विषय में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और उनसे यथाशीघ्र वेतन भुगतान कराने व आरडीडीई की नियुक्ति कराने के लिए आग्रह किया. वहीं विधायक ने शिक्षा सचिव एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, रांची से यथाशीघ्र बात करके इसका निदान करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-infinite-possibilities-of-making-a-career-in-the-field-of-sports-purendra/">आदित्यपुर

: खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की असीम संभावनाएं : पुरेन्द्र

प्रतिनिधिमंडल में य़े थे शामिल

ज्ञात हो कि पिछले अक्टूबर माह से आरडीडीई, कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के निलंबित होने के बाद यह पद रिक्त होने के कारण पूरे कोल्हान प्रमंडल में अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 450 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन भुगतान बंद है. इस विषय में संघ के द्वारा उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा रांची को दिसंबर माह में ही ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह, सचिव नागेश्वर प्रसाद, सक्रिय सदस्यों में शंभू नाथ प्रमाणिक, सुधीर कुमार एवं महताब आलम अंसारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-injured-in-road-accident-near-bedakenduda-village-serious/">मनोहरपुर

: बेड़ाकेंदुदा गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही