Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष मंच का प्रतिनिधिमंडल मंच के चेयरमैन विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में विजय कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जमशेदपुर एवं टाटा स्टील से बहुत गहरा संबंध रहा है. नेताजी 8 वर्षों तक टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रहे. इस दौरान कंपनी में कभी हड़ताल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-santosh-bobonga-of-goilkera-selected-for-world-police-body-building-competition/">चक्रधरपुर
: गोईलकेरा के संतोष बोबोंगा का वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन उन्होंने कहा कि वर्षों से जमशेदपुर वासियों की मांग रही है कि जमशेदपुर के किसी सड़क का नामकरण नेताजी के नाम पर हो तथा जमशेदपुर में किसी स्थान पर नेताजी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए. इस संबंध में आज टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी को मांग पत्र सौंप कर पहल करने का आग्रह किया. वहीं अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से बात करने के पश्चात आगे की कार्रवाई करेंगे. इस अवसर पर परेश कुमार नंदी, पूर्वी घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष मंच का प्रतिनिधिमंडल ने टीडब्ल्यूयू को सौंपा मांग पत्र
Leave a Comment