Search

 
 
 

जमशेदपुरः कुम्हार समाज का प्रतिनिधिमंडल पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष से मिला

 

Jadugora : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंस राजजी गंगाराम अहीर गुरुवार को रांची में थे. विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों को मोराबादी स्थित अतिथिशाला में आमंत्रित किया गया था. कुम्हार समाज, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने रांची पहुंचकर आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की. सदस्यों ने पिछड़ी जाति की सूची में कुम्हार/कुंभकार अंकित करने की मांग रखी. आयोग के अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया.

ज्ञात हो कि जाति सूची में सुधार के लिए पूरे झारखंड में सर्वे किया गया था. 1932 व 1964 के खतियानी सर्वे में पिछड़ी जातियों की सूची में कुम्हार व कुंभकार ही अंकित पाया गया था. आयोग के अध्यक्ष से मिलने वालों में आदिम कुम्हार महासंघ के सुधीर कुंभकार, साधु चरण पाल, जागरण पाल, अनीता पारित, साधना पाल,  एसके चौधरी, छठ नागपुरिया कुमार विकास समिति के बी महतो, युवा कुमार समिति के नव रंजन भकत, ध्रुवज्योति भकत, कृपा सिंधु पाल शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही