Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष से मिला, कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली जाकर संसद भवन में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम चैंबर द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्लेटिनम जुबिली समारोह में आने का आमंत्रण पत्र दिया. लोकसभा अध्यक्ष ने आमंत्रण पत्र सहर्ष स्वीकार कर समारोह में आने का आश्वासन दिया. इस दौरान जनजातीय कल्याण मंत्री, भारत सरकार अर्जुन मुण्डा भी उपस्थित रहे. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eid-celebration-in-nirsa-and-kaliasol-people-offered-namaz-in-idgahs/">धनबाद

: निरसा व कलियासोल में ईद का उल्लास, लोगों ने ईदगाहों में पढ़ी नमाज

प्रतिनिधिमंडल ने चैंबर के गौरवशाली इतिहास को सुनाया

[caption id="attachment_616340" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Chamber-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अध्यक्ष, महासचिव एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा.[/caption] अध्यक्ष मूनका ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम चैंबर के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी दी और 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को संक्षिप्त रूप में उनके समक्ष रखा. इसे सुनने के पश्चात ओम बिरला ने चैंबर की प्रशंसा की तथा आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. तत्पश्चात चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने अर्जुन मुंडा के साथ ही दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में जाकर भारत सरकार के वाणिज्य उद्योग एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर कोल्हान में बड़े उद्योग-धंधों की स्थापना, ऑटोमोबाईल कंपनियों की स्थापना तथा उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-laxmi-narayan-mahayagya-will-be-organized-in-ichahatu-from-april-27/">चक्रधरपुर

: ईचाहातु में 27 अप्रैल से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

हवाई अड्डा के लिए राज्य सरकार को करनी होगी पहल

मंत्री ने पूरी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना संक्रमण होने के करण चैंबर के प्रतिनिधि मंडल मंत्री के आप्त सचिव अभिनव प्रताप सिंह से उड्डयन मंत्रालय में भेंट किया. उन्होंने कहा जमशेदपुर में हवाई अड्डा के लिए केंद्र सरकार गंभीर है परन्तु राज्य सरकार को पहल करनी होगी. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही