Search

 
 
 

Jamshedpur : परसुडीह व सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रह रहे घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व हिंदू परिषद्, परसुडीह प्रखंड मंत्री यशवंत शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को परसुडीह व सुंदरनगर थाना प्रभारी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों को ज्ञापन सौंपकर थाना क्षेत्र में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों से हो रही परेशानियों से अवगत कराया. यशवंत शुक्ला ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में गौ तस्करी, मोबाइल चोरी, छिनतई, छेड़खानी जैसी गतिविधियां बढ़ गई हैं. जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठियों की संलिप्तता का संदेह है. उन्होंने ऐसे विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की. दोनों थाना प्रभारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता चंचल चक्रवर्ती, वरूण सिंह, सौरव राहुल, अंकित सिंह, विजय विश्वकर्मा, मंतोष शर्मा, अजय, संजीता सेन, उमा शर्मा, मीना सिंह, सुभाष,प्रीतम सिंह, राजू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-condolence-meeting-celebrated-on-the-demise-of-former-teachers/">Baharagoda

: पूर्व शिक्षकों के निधन पर शोक सभा आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही