Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवक की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : जुगसलाई चुना शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद जैद के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने की शिकायत परिजनों ने एसपी से की है. बुधवार को परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत की. शिकायत में मोहम्मद जैद के पिता मो जहिरउद्दीन ने बताया है कि मंगलवार को पार्वती घाट के गेट के समीप जुगसलाई थाना के एसआई विकास कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. उसकी दौरान उनका पुत्र दोपहर करीब 12.50 बजे उस रास्ते से अपनी दुकान गैरेज गांव जा रहा था. यहां पुलिस ने उनके पुत्र को जांच के लिए रोका. इसी बीच मो जैद ने मोबाइल निकाला तो उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manki-munda-adhikar-padyatra-reached-district-headquarters-welcomed-at-every-place/">जमशेदपुर

: मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा पहुंची जिला मुख्यालय, जगह-जगह हुआ स्वागत

परिवार ने की कार्रवाई की मांग

एसआई के साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी जबरन लाठी एवं मुक्के से मारने लगे. जमकर पिटाई करने के बाद उन्होंने मोबाइल लौटाया. लेकिन बाइक को जब्त कर लिया. थोड़ी देर बाद मो जैद घर लौटा और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पिता मो जहिरउद्दीन घटनास्थल पर गए और एसआई विकास कुमार से मारपीट का कारण पूछा, लेकिन उन्होंने घटना से इंकार किया और तुरंत वहां से चले गए. बाद में फाइन भरकर मो जहिरउद्दीन ने बाइक को ट्रैफिक थाना से छुड़ाया. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित युवक के परिवार ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही