Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम में जलमीनार धरासाई होने के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आरटीआईआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने बोड़ाम प्रखंड के नूतनडीह गांव में स्थापित जलमीनार धरासाई होने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की माग की. इस संबंध में उन्होंने जिले की उपायुक्त विजया जाधव के अलावे केंद्रीय वन्य, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी. कृतिवास मंडल ने बताया कि जलमीनार निर्माण में कितनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया कि वह मामूली हवा में धरासाई हो गया. गनीमत यह थी कि घटना के समय कोई ग्रामीण वहां मौजूद नहीं था. अन्यथा बड़ा हासदा हो सकता था. उन्होंने कहा कि उक्त जलमीनार का निर्माण कराने वाली एजेंसी को काली सूची में डाला जाय तथा संबंधित जिम्मेवार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाय. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-of-fair-price-shop-dealers-association-participated-in-the-meeting-organized-in-ranchi/">जमशेदपुर

: रांची में आयोजित बैठक में शामिल हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही