Search

जमशेदपुर : चौक चौराहों पर खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्रवाई की मांग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमण्डल पदाधिकारी (धालभूम) को शिकायत पत्र सौंपकर जमशेदपुर में सार्वजनिक स्थलों एवं चौक चौराहों, सड़को के किनारे खुलेआम शराब का सेवन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की. शिकायत पत्र में उन्होंने बर्मामाइन्स के ट्यूब कंपनी चौक एवं टेल्को के जेम्को चौक में खुलेआम शराब की सेवन किए जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि खुलेआम अवैध गतिविधियां संचालित होने भविष्य की पीढ़ी खराब हो रही है. नशा में आए दिन डकैती, छेड़खानी, लूट-पाट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-sahitya-sanskriti-parishads-meeting-will-be-held-on-july-2-the-publication-of-literary-magazine-jharkhand-prabha-will-be-discussed/">जमशेदपुर

: झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक 2 जुलाई, साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा के प्रकाशन पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//