Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकारी जमीन का अतिक्रमण एवं खरीद-बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Jan-Satyagrah.jpg"

alt="" width="849" height="1205" /> Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अंचल क्षेत्र में धड़ल्ले से सरकारी भूमि का अतिक्रमण एवं खरीद-बिक्री का गोरखधंधा चल रहा है. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ हैं. हाल के कुछ दिनों में अंचल क्षेत्र के आधा दर्जन क्षेत्रों में सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया गया है. साथ प्लॉटिंग करके उसकी बिक्री की जा रही है. सोमवार को ऐसे लोगों की सूची के साथ एक शिकायत सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह की ओर से उपायुक्त विजया जाधव से की गई. संस्था के अध्यक्ष मंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि वे लगातार अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं. सरकारी भूमि का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए होना चाहिए. लेकिन कुछ लोग मिलीभगत से सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री करके मालामाल हो रहे हैं. ऐसे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/saraikela-need-to-make-more-and-more-people-aware-for-population-control-sonaram/">सरायकेला

: जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरुक करने की जरुरत : सोनाराम

इन लोगों के खिलाफ दर्ज है बीपीएलई केस

उपायुक्त को सौंपी गई सूची में दर्जनभर अतिक्रमणकारियों का नाम दिया गया है. जिनमें जगदीश राव (कदमा), सुमित्रा मुर्मू (सरजामदा), निरंजन गोप (मोहरदा), प्रकाश गोप एवं सुनील साहू (छोटा गोविंदपुर), नीला कर्मकार, अनिल कर्मकार, सुनील कर्मकार, सुधीर गुडिय़ा (सभी घोड़ाबांधा), सतीश कुमार सिह एवं आरके राजन (मनीपीटा) तथा शिशिर बेहरा (टुईलाडुंगरी) शामिल है. इन सभी के खिलाफ जमशेदपुर अंचलाधिकारी के द्वारा बीपीएलई केस दर्ज किया गया है. लेकिन काफी दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही