Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वालों की गिरफ्तारी की मांग

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा के ग्रिन इनक्लेव बी ब्लॉक के रहने वाले टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी दिनेश झा की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के मामले में आरोपी दूसरी पत्नी डिंपल झा और साला चंदू झा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गयी है. इसको लेकर दिनेश झा की पहली पत्नी की बेटी प्रियंका झा ने सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-5300-snatched-by-attacking-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में हमला कर 5300 रुपये की छिनतई

13 अगस्त की है घटना

घटना 13 अगस्त की शाम को घटी थी. घटना के दिन दिनेश झा की हत्या कर उनके शव को ग्रिल से लटका दिया गया था. पैर और हाथ ग्रिल पर ही लटका हुआ था. बस्ती के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे हुये थे.

फ्लैट को लेकर था विवाद

प्रियंका झा ने बताया कि दिनेश झा ने कुछ माह पहले ही पहली पत्नी की बेटी को एक फ्लैट खरीदकर दिया था. इसी को लेकर दूसरी पत्नी डिंपल से विवाद उत्पन्न हुआ था. डिंपल भी फ्लैट खरीदकर देने की मांग कर रही थी. इस बीच दिनेश झा के साथ मारपीट भी की जाती थी. मारपीट से परेशान दिनेश झा बार-बार घर छोड़कर चले जाते थे.

2009 में हुई थी पहली पत्नी की मौत

दिनेश झा की पहली पत्नी वीणा झा की मौत वर्ष 2009 में हो गयी थी. पत्नी की मौत के कुछ माह बाद ही उन्होंने दूसरी शादी डिंपल झा से कर ली थी. परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है दूसरी पत्नी के साथ उनकी नहीं बनती थी. घटना के बाद भी जब डिंपल पहुंची थी तब उसके चेहरे पर शिकन नहीं झलक रही थी. कदमा पुलिस को भी लग रहा था कि पत्नी रो क्यों नहीं रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-company-gave-200-raincoats-to-ssp/">जमशेदपुर

: टाटा कंपनी ने एसएसपी को दिये 200 रेनकोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही