Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य प्रत्याशी को गिरफ्तार करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी सुरेश कुमार निषाद को गिरफ्तार करने की मांग एडीएम से की गई. सुरेश कुमार निषाद पर वर्ष 2019 में सरकारी योजना (मुख्मंत्री ग्राम सड़क योजना) में अनियमितता बरते जाने का आरोप है. इस संबंध में तत्कालीन बीडीओ मलय कुमार ने एक मामला 03 अक्टूबर 2019 को बागबेड़ा थाना में दर्ज कराया था. तीन वर्ष (लगभग) पहले दर्ज कराए गए उक्त मामले में सुरेश कुमार निषाद की ओर से आज तक जमानत नहीं ली गई. पंचायत चुनाव को देखते हुए उसने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की. उसे अदालत ने खारिज कर दिया. इसी को आधार बनाकर उपरोक्त सरकारी योजना में गबन की शिकायत करने वाले सुभाष कुमार मित्तल ने जिला प्रशासन से सुरेश कुमार निषाद को गिरफ्तार करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-worker-killed-2-injured-due-to-derailment-in-illegal-coal-mine/">धनबाद

: अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, 2 घायल

खुलेआम कर रहा चुनाव प्रचार

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से अग्रिम जमान की अर्जी खारिज होने के बाद सुरेश कुमार निषाद ने सरकारी कार्यालय में जाकर वार्ड सदस्य पद का नामांकन पत्र प्राप्त किया. बजाप्ते उसे जमा किया. उसकी इस कार्रवाई का सरकारी अधिकारियों एवं पुलिस को भनक तक नहीं लगी. अपनी शिकायत में सुभाष कुमार मित्तल ने कहा कि सुरेश कुमार निषाद खुलेआम अपने पंचायत में चुनाव प्रचार कर रहा है. जबकि उसके खिलाफ बागबेड़ा थाना में (कांड संख्या-197/2020) धारा 232, 325. 341. 342, 504, 506/34 के तहत मुकदमा दर्ज है. इसके अलावे उसी वर्ष कांड संख्या 198/2020 के तहत एक दूसरा मामला भी दर्ज किया गया है. जो अदालत में विचाराधीन है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-honored-in-summer-camp-at-andhra-association-english-school/">जमशेदपुर

: आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में समर कैंप में विद्यार्थी हुए सम्मानित

गिरफ्तारी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

चुनाव पर्यवेक्षक एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल को सौंपे अपने शिकायत पत्र में उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के रहने वाले सुभाष मित्तल ने चुनाव वहिष्कार की बात कही. उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार निषाद क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है. आरोपी होते हुए खुलेआम प्रचार-प्रसार कर रहा है. अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही