Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरुद्वारा चुनावों में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुद्वारों में होने वाले चुनावों में प्रत्याशियों द्वारा अपनायी जाने वाली साम-दाम-दंड-भेद नीतियों का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने इसे लेकर सीजीपीसी को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी है कि गुरुद्वारों में चुनाव परिणाम के बाद की जाने वाली आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए. इस संबंध में जमशेदपुरी ने कहा कि गुरु घरों में चुनाव के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए, चुनाव सेवादारी के लिए होना चाहिए न कि प्रधानगी के लिए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-bhoomi-poojan-done-for-the-construction-of-ram-temple-in-patpur/">बहरागोड़ा

: पाटपुर में राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

अनुशासनहीनता के विरुद्ध दिशा निर्देश जारी करने की मांग

उन्होंने भगवान सिंह से निवेदन किया कि चुनावों के दौरान या उपरांत की जानी वाली अनुशासनहीनता के विरुद्ध सीजीपीसी एक दिशा निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू करे. जमशेदपुरी ने बताया कि आतिशबाजी ढोल-नगाड़ा और धनका का प्रयोग एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति है. चुनाव प्रत्याशियों के सर पर पगड़ी गुरु साहिब की ही दी हुई है तो एक सिख का दूसरे सिख को नीचा दिखाना शोभा नहीं देता. इस अवसर पर सीजीपीसी कार्यालय में मानगो नौजवान सभा के मुख सेवादार जगदीप सिंह, प्रबजोत सिंह, वीर सुखवंत सिंह, गुरपाल सिंह, मन्नी सिंह, अमरजीत सिंह आदि कई सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही