Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए स्कूल के समय में परिवर्तन करने की मांग की गई. इस संबंध में संघ के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में जिले के विद्यालयों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण 11 बजते ही तापमान 40 डिग्री पहुंच जा रहा है, जिसके कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चों को चिलचिलाती धूप के चपेट में आने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव दिखना शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-workers-health-deteriorated-at-the-agitation-site-death/">किरीबुरू

 : आंदोलन स्थल पर मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत

बच्चों के तबीयत बिगड़ने की संभावना

अचानक तापमान में भी वृद्धि होने का कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर के समय भीषण गर्मी में छुट्टी के बाद बच्चे 1 से 3 किलोमीटर पैदल सफर कर घर को जाते हैं, जिसेसे उनके तबीयत बिगड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए उपायुक्त से स्कूल के समय संचालन के समय में परिवर्तन करने का आग्रह किया गया है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के संगठन सचिव अरुण कुमार एवं जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही