Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीगोड़ा व गोविंदपुर में भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग

Jamshedpur : कई दशकों के बाद रेलवे और झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास के बाद जुगसलाई रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का काम हो सका है, लेकिन अब गोविंदपुर और बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग उठ रही है. इस दिशा में स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर जाकर मुआयना भी कर चुके हैं. अब स्थिति ऐसी होती जा रही है कि यहां पर जाम की समस्या आम होती जा रही है. नतिजा यह होता है कि काम-काजी लोग समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. आशंका है कि आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-car-of-the-youth-of-transport-colony-who-went-to-tilak-collided-with-the-trailer-1-killed-and-4-injured/">आदित्यपुर

: तिलक में गए ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के युवक की कार ट्रेलर से टकराई, 1 की मौत चार घायल

पूर्व में डीआरएम ले चुके हैं जायेजा

गोविंदपुर रेलवे फाटक का जायेजा पूर्व में डीआरएम ले चुके हैं. गोविंदपुर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर पूर्व में जोरदार आंदोलन होने के कारण मौके पर डीआरएम को पहुंचना पड़ा था. गोविंदपुर की आबादी बढ़ने के साथ-साथ वहां पर भी रेलवे फाटक पर जाम लगने की समस्या बराबर बनी रहती है. इस समस्या से निजात लोगों को ओवरब्रिज बनने के बाद ही मिलनेवाली है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-minor-son-killed-his-mother-arrested/">बहरागोड़ा

: नाबालिग बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही