Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची बसंत सिनेमा चौक हनुमान मंदिर का निर्माण कराने की मांग

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : साकची बसंत सिनेमा चौक पर स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का निर्माण पूरा कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई. हिंदू जनजागरण मंच की ओर से इस संबंध में उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. समिति के अमित शर्मा ने बताया कि उक्त मंदिर में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. मंदिर का निर्माण कार्य कराए जाने के दौरान विवाद होने पर प्रशासन ने वहां धारा 144 लगाते हुए कुछ लोगों को जेल भेजा था. वर्तमान में मंदिर का छत नहीं होने के कारण पानी टपकते रहता है. जिससे पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होती है. उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित में स्थानीय लोगों की एक कमिटी बनाकर मंदिर का निर्माण कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-musical-sunderkand-will-be-recited-at-sakchi-thakurbari-anjani-mata-temple-on-hanuman-jayanti/">जमशेदपुर

: हनुमान जन्मोत्सव पर साकची ठाकुरबाड़ी अंजनी माता मंदिर में होगा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही