Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा-छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन एवं अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न मांगो से सम्बंधित एक मांग पत्र सौंपा. इस संबंध में समिति के सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा महानगर विकास समिति द्वारा वर्ष 2005 से क्रमबद्ध जन आंदोलन कर बागबेड़ा-छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जल आपूर्ति योजना को धरातल पर उतारने, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट का निर्माण कराने और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के ध्वस्त सीवरेज सिस्टम को ठीक कराने की मांग की जा रही है. परंतु इस ओर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-home-minister-arrived-at-11-44-core-committee-meeting-started/">चाईबासा

: 11.44 बजे पहुंचे गृहमंत्री, कोर कमेटी की बैठक शुरू

योजनाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास जारी

विभागीय सचिव एवं अभियंता प्रमुख को सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से बागबेड़ा-छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को समय पर पूरा करने के साथ ही सिवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है. वहीं अभियंता प्रमुख ने कहा कि योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से ऋतु सिंह, कृष्णा चंद, विनय कुमार और प्रभादेवी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही