Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुरूषोत्तम एक्सप्रेस को अमृतसर तक बढ़ाने की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर की सिख संगत ने पुरूषोत्तम एक्सप्रेस को अमृतसर तक बढ़ाने की मांग की. उक्त मांग रविवार को शहर पहुंचे रेल यात्री सेवा समिति के सदस्य और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी से की गई. रविवार को गुरविंदर सिंह सेठी साकची गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे थे. जहां सिख जत्थेबंदियों ने अनौपचारिक बातचीत में अपनी मांग को रखा. इस दौरान साकची गुरूद्वारा में रहरास साहिब के पाठ के बाद हजारीबाग के टाटीझरिया में बस हादसे में मारे गए श्रद्धालूओं की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गयी.गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखदायी है. वे वाहेगुरु से अरदास करते हैं कि मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thousands-of-people-living-in-the-forest-have-no-khatian/">जमशेदपुर

: जंगल में रहने वाले हजारों लोगों के पास नहीं है कोई खतियान

रांची गुरूद्वारा में आयोजित होगा अखंड साहिब का पाठ

उन्होंने कहा कि मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए रांची गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा. जिसकी आरम्भता 21 सितंबर को व पाठ का भोग 23 सितंबर को होगा.श्री सेठी ने जमशेदपुर की तमाम सिख संगत को अरदास में शामिल होने की अपील की. दूसरी ओर साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि गुरविंदर सिंह सेठी द्वारा सिख समुदाय के पक्ष में किये जा रहे कार्यों में साकची गुरुद्वारा कमिटि का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा. मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू के अलावा दोनों महासचिव परमजीत सिंह काले व शमशेर सिंह सिधु, कृतजित सिंह रॉकी, सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह व सूरजीत सिंह छीते समेत अन्य कमिटि सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-athletes-from-jamshedpur-will-participate-in-asian-masters-marathon-and-womens-national/">जमशेदपुर

: एशियन मास्टर्स मैराथन एवं महिला नेशनल में शामिल होंगे जमशेदपुर के एथलिट
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही