Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानसिक रोगियों को निःशुल्क दवा एवं कुष्ठ पीड़ितों के लिए आवास निर्माण की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल ने मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विगत कई महीनों से मानसिक एवं मिग्री रोगियों को मिल रही निःशुल्क दवा बंद होने तथा पोटका के कुलडीहा पंचायत स्थित दीनबंधू आश्रम में रह रहे कुष्ठ पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की. करूणामय मंडल ने बताया कि दोनों ज्वलंत समस्याओं पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया. मानसिक रोगियों की जांच एवं निःशुल्क दवा के संबंध में सिविल सर्जन को निर्देश दिया. वहीं कुष्ठ पीड़ितों के आवास के लिए पोटका के बीडीओ से रिपोर्ट मांगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appointment-of-contractual-teachers-in-government-schools-of-the-district-soon/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में संविदा आधारित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द

कैंप लगाकर होता था मानसिक रोगियों का इलाज

करूणामय मंडल ने बताया कि जिला मानसिक स्वास्थ्य समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2017 से जिले के प्रत्येक प्रखंड में कैंप आयोजित कर उनकी चिकित्सा की जा रही थी. इस दौरान उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी जा रही थी. लेकिन विगत कुछ महीनों से कैंप का आयोजन नहीं हो रहा है. जिसके कारण दूर दराज के रोगियों को सदर अस्पताल आकर दिखाना पड़ता है. साथ ही बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है. जिले में लगभग डेढ़ हजार मानसिक रोगी हैं. जिन्हें परेशानी हो रही है. मौके पर समाजसेवी मुनिराम बास्के भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-develop-duldu-dungri-as-a-tourist-destination/">जमशेदपुर

: डुल्डु डुंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही