Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में कुएं से बच्ची का शव मिलने के मामले में जांच की मांग

 

- ग्रामीणों ने थाना पहुंच जताया विरोध, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur (Ratan Singh) : परसुडीह थाना अंतर्गत गैंताडीह की 4 वर्षीय बच्ची चंदू कुई का शव सोमवार को एक कुएं से मिला था. इस मामले में परिजनों ने बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है. इधर, मंगलवार को इसे मामले को लेकर परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण दक्षिण करनडीह पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू के नेतृत्व में थाना पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया. थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे वो बक्शे नहीं जायेंगे. इसके बाद पुलिस टीम के साथ मुखिया व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर एक-एक बिंदु पर गहनता पूर्वक जांच की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-pathology-department-of-sail-hospital-can-be-handed-over-to-private-hands/">किरीबुरु

: सेल अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग निजी हाथों को सौंपा जा सकता है!
मालूम हो कि  बच्ची घर के समीप से खेलते हुए दो फरवरी को लापता हो गई थी. परिजनों ने थाना में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव 05 फरवरी को कीनूडीह गांव में खेत के पास कुएं से मिला. बच्ची के पिता मोयका आलडा ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. कहा है कि रोजाना उक्त कुएं के पास लोग नहाने जाते है. ऐसे में बच्ची वहां कैसे पहुंची यह जांच का विषय है. मुखिया सरस्वती टुडू ने भी बच्ची के साथ कोई घटना घटित होने की संभावना जताई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही