Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बांशिला गांव में नए ग्राम प्रधान को मान्यता देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पोटका प्रखंड के सोहदा पंचायत स्थित बांशिला गांव के ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामीण काफी परेशान है. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा किसी भी सरकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किया जाता है. ग्राम प्रधान सीधे तौर पर किसी से बात भी नहीं करते और साफ कहते है कि वे न तो किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे और न ही मुहर लगाएंगे. ग्राम प्रधान के रवैये से नाराज होकर ग्रामीणों ने एक ग्राम सभा आयोजित कर नए ग्राम प्रधान के रूप में सुखदेव राय का चयन किया. सभी गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे एवं अंचलाधिकारी निकिता बाला से मिलकर नए ग्राम प्रधान को मान्यता तथा कार्य करने की अनुमति देने की मांग की. साथ ही अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी की. मौके पर गांव के सुगदेव राय, नीताई भगत, मनमोहन सिंह, लक्ष्मीकांत भगत, कमलाकांत भगत, दिवाकर भगत आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-raided-and-destroyed-illegal-mahua-liquor-distilleries/">मनोहरपुर

: पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब भट्टियों को किया धवस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही