Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका विधायक से कचरा हटवाने व मैदानों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा क्षेत्र के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार से उनके आवासीय कार्यालय में भेंट की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने विधायक को मांग पत्र सौंपकर बागबेड़ा कॉलोनी समेत आधा दर्जन मैदान और सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त गंदगी की सफाई कराकर सौंदर्यीकरण की मांग की. प्रतिनिधिमंडल को विधायक संजीव सरदार ने आश्वस्त किया कि जल्द ही जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर क्षेत्र में जगह-जगह व्याप्त गंदगी की सफाई करायी जाएगी. साथ ही सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. इससे पहले विधायक संजीव सरदार ने नव निर्वाचित वार्ड सदस्य, उप मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cms-mla-representative-pankaj-mishra-remanded-for-6-days-ed-court-approved/">BREAKING

NEWS : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 6 दिनों की रिमांड, ईडी कोर्ट ने दी मंजूरी

बागबेड़ा क्षेत्र में जल्द दिखेगा परिवर्तन : विधायक

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही क्षेत्र में व्याप्त गंदगी की सफाई कराकर उसका कायाकल्प किया जाएगा. उन्होंने बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, नेहरू मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान तथा दुर्गा पूजा मैदान की गंदही हटवाकर सौंदर्यकरण कराने का आश्वासन दिया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बागबेड़ा झामुमो इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, आशा देवी, प्रीति कुमारी, आनीषा कुमारी, गीता देवी, कुमुद रंजन सिंह, उमेश पांडे मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही