Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिवा नंदी हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराने की मांग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी पुल के नीचे गोलमुरी केबुल टाउन निवासी 28 वर्षीय शिवा नंदी का शव पाया गया था. शव मिलने के एक माह बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है. मामले को लेकर शुक्रवार को झामुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी के साथ मृतक शिवा नंदी के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे. परिजनों ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की. शिवा के पिता सपन नंदी ने बताया कि 15 जुलाई को उनके बेटे का शव एमजीएम थाना क्षेत्र में पाया गया था. इस संबंध में एमजीएम थाना में हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी पर अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने केस के अनुसंधानकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया. झामुमो नेता अमीर अली अंसारी ने एसएसपी से एसआईटी का गठन कर जल्द से जल्द कांड का उद्भेदन करने का आग्रह किया, ताकि शिवा नंदी के परिवार को न्याय मिल सके. मौके पर पिता सपन नंदी, अभिमन्यु नंदी, शीतल नंदी, शंभू नंदी, बाबू नंदी, सूरज नंदी अशोक कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-friendship-organization-runs-clean-and-green-mission-made-people-aware/">बहरागोड़ा

: मैत्री संगठन ने चलाया क्लीन व ग्रीन मिशन, लोगों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही