Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री से जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन जारी है. बुधवार को जेम्को मैदान संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए लोगों ने मैदान को कंपनी विस्तारीकरण की जद में जाने से बचाने के लिए गुहार लगाई है. उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्षों पूर्व जेम्को कंपनी के मालिक इंदर सिंह ने कंपनी से सटे जेम्को मैदान को मौखिक रूप से बस्ती वासियों को सार्वजनिक उपयोग के लिए दिया था. इस मैदान में खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक क्रियाकलापों के साथ शादी-विवाह इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन होते आ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-internal-exams-postponed-in-polytechnic-college-management-asked-students-to-go-home/">किरीबुरु

: पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंटरनल परीक्षा स्थगित, प्रबंधन ने विद्यार्थियों को घर जाने को कहा

सार्वजनिक क्रियाकलाप पूरी तरह से ठप

विगत कुछ समय से कंपनी द्वारा विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग की जा रही है, साथ ही स्लैग इत्यादि का भंडारण भी कर दिया गया है. जिससे मैदान में सार्वजनिक क्रियाकलाप पूरी तरह से ठप हो गया हैं. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की योजना है इस मैदान को कंपनी परिसर के अंदर करने की. मैदान को कंपनी परिसर के भीतर लिए जाने के कारण बस्ती वासियों में काफी असंतोष है जो कभी भी आक्रोश में बदल सकता है. बस्ती के लोगों ने बताया कि उनकी मांगे नहीं माने जाने के कारण वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में गुहार लगाने को विवश हैं. इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, धालभूम एसडीओ, एसएसपी और टाटा स्टील के महाप्रबंधक को भेजी गई  है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही