Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन का चुनाव करवाने की इंटक नेता राकेश्वर पांडेय से मांग

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : इंटक से संबद्ध कन्वाई चालकों की यूनियन ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन (निबंधन संख्या 1523) का चुनाव जल्द करवाने की मांग कन्वाई चालकों ने की. इस संबंध में एक पत्र इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सौंपा. 2013 से लेकर आज तक चुनाव नहीं हुआ. इसी बीच यूनियन मान्यता रद्द कर दी गई. कन्वाई चालक विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि महामंत्री रहते हुए अजीत सिंह के द्वारा टाटा मोटर्स का एक करोड़ के पार्ट्स की चोरी की गई. इस संबंध में गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज हुआ. जिसमें अजीत सिंह को जेला जाना पड़ा. इसी तरह कथित महामंत्री अमरजीत सिंह बाटे ने भी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 20 लाख रुपये की उगाही की. इस अवैध वसूली में जयनारायण सिंह, शिव नारायण रजक, अवधेश प्रताप सिंह एवं कई अन्य शामिल हैं. अमरजीत सिंह ने अपना घर 30 लाख में बंधक रखकर सूद कारोबारियों से 80 लाख लेकर फरार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uproar-in-the-court-premises-after-the-advocate-was-sent-to-jail-in-handcuffs/">जमशेदपुर

: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर कोर्ट परिसर में हंगामा

पूरे मामले से जिला प्रशासन कराया अवगत

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त पदाधिकारियों के द्वारा अवैध वसूली, उनके खिलाफ दर्ज मामले समेत अन्य बातों की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है. साथ ही प्रशासन से आग्रह किया गया कि ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन का चुनाव कराने में सहयोग करें. मांग पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त, एसएसपी, एसडीओ एवं टेल्को थाना प्रभारी को दी गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-with-the-onset-of-summer-the-supply-of-drinking-water-in-mangos-subhash-colony-was-interrupted-for-a-week/">जमशेदपुर

: गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के सुभाष कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही