Search

जमशेदपुर : 9वीं कक्षा में फेल हुए बच्चों को उसी कक्षा में रहने देने की मांग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया से मिला और एक मांग पत्र सौंका. इसके जरिए डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के कक्षा 9वीं में फेल हुए बच्चों को उसी कक्षा में इस वर्ष रहने देने का आदेश देने की मांग की. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के कक्षा 9वीं (सत्र 2022-23) में फेल हुए 35 बच्चों को टीसी दे दिया गया है. इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सभी बच्चे परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाए थे, यानि ये बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं इसलिए इन बच्चों को टीसी दी गई है. उन्होंने कहा कि फेल हुए सभी बच्चे इसी स्कूल के रेगुलर छात्र है और अगर ये बच्चे कक्षा 9वीं में आकर फेल हुए हैं तो सीधे स्कूल प्रबंधन पर ही सवाल उठता है. अगर ये बच्चे कमजोर थे, तो इन बच्चों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा क्या प्रयास किए गए? क्या स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों का अतिरिक्त क्लास लेने की व्यवस्था की गई थी?  इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-everyones-participation-is-necessary-to-make-kera-mela-a-success-bdo/">चक्रधरपुर

: केरा मेला को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी : बीडीओ

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं

उमेश कुमार ने कहा कि अब अधिकतर स्कूलों में उच्च कक्षाओं में नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. अगर इन बच्चों को टीसी दिया जाता है तो फिर बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा. जब अभिभावक अपने बच्चों को एक वर्ष और 9वीं कक्षा में पढ़ाने को तैयार है तो स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को टीसी दिया जाना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है. उन्होंने डीईओ से स्कूल प्रबंधन को फेल हुए बच्चों को 9वीं कक्षा में रहने देने की मांग की. डीईओ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में बच्चों के भविष्य की बेहतरी के लिए आवश्यक प्रयास करेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp