Search

 
 
 

Jamshedpur : कंगना की फिल्म ''इमरजेंसी'' पर प्रतिबंध लगाने की मांग

 
  • सिख समाज ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
  • प्रशासन से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने व मल्टीप्लेक्स प्रबंधन से नहीं दिखाने की अपील की
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फिल्म अभिनेत्री सह सांसद कंगना रनौत की विवादास्पद फिल्म ``इमरजेंसी`` पर रोक लगाने की मांग कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने की है. इसको लेकर शुक्रवार को सीजीपीसी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग से जुड़ा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. सीजीपीसी ने जिला प्रशासन के अलावा पीएम मॉल के मल्टीप्लेक्स प्रबंधन को भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने के लिए ज्ञापन दिया. आरोप है कि फिल्म में सिखों को नफरत का पात्र बताए जाने की बात कही गयी है. सीजीपीसी का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पूर्व भी कंगना रनौत ने सिखों, किसानों और सिख संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी की है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-provided-sarvajan-pension-approval-certificate-to-834-beneficiaries/">Jamshedpur

: स्वास्थ्य मंत्री ने 834 लाभुकों को प्रदान किया सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र
सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि फिल्म का प्रदर्शन होता है तो उग्र प्रदर्शन होगा. इसलिए अच्छा यही है कि सरकार इस फिल्म पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि कंगना रनौत को सिखों की छवि धूमिल करने के लिए ही नियुक्त किया गया है. शैलेंद्र सिंह ने कहा फिल्म इमरजेंसी के जारी अंशों से यह स्पष्ट है कि इसे जानबूझकर सिखों के चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो गहरी साजिश का हिस्सा है. महासचिव अमरजीत सिंह के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो बेहद विवादास्पद है. इसमें सिखों को नफरत का पात्र बनाया गया है. सिखों को निर्दयी और जालिम बनाकर दिखाया गया है जिसका वे घोर विरोध करते हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-mafias-arrested-for-smuggling-wood-from-saranda-forest/">Kiriburu

: सारंडा जंगल से लकड़ी तस्करी करते दो माफिया गिरफ्तार
गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि कंगना रनौत के खिलाफ फिल्म इमरजेंसी के जरिए सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करना चाहिए. जमशेदपुर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा सिखों द्वारा देश के लिए दी गयी कुर्बानियों को तो नहीं दिखाया गया, मगर सिखों के खिलाफ इस फिल्म में षडयंत्र रचा गया है. गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होनी है. उससे पूर्व उक्त फिल्म पर रोक लगाने की मांग सीजीपीसी ने की. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-various-problems-solved-on-the-spot-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में ऑन द स्पॉट विभिन्न सम्स्याओं का किया गया निष्पादन
सीजीपीसी के उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, दलजीत सिंह, मलकीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, सुखविंदर सिंह राजू, सरबजीत ग्रेवाल हीरा सिंह, सुखवंत सिंह सुक्खू, जसवंत सिंह जस्सू, सुरजीत सिंह, गुरशरण सिंह, प्रभजोत सिंह, महेंद्रपाल सिंह, इंद्रजीत कपूर, दलजीत सिंह, रंजीत सिंह, चाहल सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, समाजसेवी कमलजीत कौर गिल समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही