Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर कमिटी की वार्षिक आमसभा बुलाने व चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग डिप्टी प्रेसिडेंट ए वेंकटेश्वर राव ने की. इस संबंध में उन्होंने एक पत्र कमिटी के अध्यक्ष बीडी गोपाल कृष्णा, महासचिव एस वी दूर्गा प्रसाद शर्मा, पूर्व कमिटी के पदाधिकारियों एवं आजीवन सदस्यों को लिखा. ए वेंकटेश्वर राव ने बताया कि आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर कमिटी का कार्यकाल नवम्बर 2022 में खत्म हो गया है. तीन वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान कमिटी के द्वारा एक बार भी वार्षिक आमसभा व असाधारण बैठक नहीं बुलायी गई. जिससे कमिटी के आजीवन व पूर्व पदाधिकारियों में नाराजगी है. वहीं अध्यक्ष द्वारा मीडिया में गलत बयानी किए जाने की उन्होंने निंदा की. कहा कि गलत बयानी करने की बजाय अध्यक्ष एवं महासचिव को कमिटी के सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-by-keeping-kirans-dead-body-inside-lovers-house-accused-arrested/">जमशेदपुर
: किरण के शव को प्रेमी के घर के अंदर रख किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
: सुबह से आमबगान में पड़ा है शव, जानकारी के बावजूद पुलिस ने अब तक नहीं हटाया [wpse_comments_template]
: किरण के शव को प्रेमी के घर के अंदर रख किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
15 अगस्त को आमसभा बुलाने की मांग
डिप्टी प्रेसिडेंट ए वेंकटेश्वर राव ने भेजे गए पत्र में अध्यक्ष एवं महासचिव से 15 अगस्त 2023 को आमसभा बुलाने की मांग की. इससे पहले 15 जुलाई को संस्था के आजीवन व नए जोड़े गए सदस्यों का नाम समेत विवरण प्रकाशित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए आमसभा एवं असाधारण सभा बुलायी जानी चाहिए. दोनों बातें संविधान सम्मत एवं नियमानुकूल हैं. आमसभा में तीन वर्ष के कार्य अवधि में हुए आय व्यय, चल अचल संपति, आंध्रा एसोसिएशन कदमा से स्टांप पेपर पर ऋण लेने, आदि तथ्य सदस्यों के समक्ष रखें. साथ ही अनधिकृत रूप से बनाये गये नये सदस्यों की सूची जारी की जाय. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का वित्तीय विवरण महत्वपूर्ण होती है परंतु कमेटी की कार्यशैली उससे भी महत्वपूर्ण होती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-lying-in-ambagan-since-morning-despite-information-police-have-not-removed-it-yet/">जमशेदपुर: सुबह से आमबगान में पड़ा है शव, जानकारी के बावजूद पुलिस ने अब तक नहीं हटाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment