Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग से लेकर थाना तक सुबह में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग से जुगसलाई थाना तक सुबह में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग उद्यमी सह समाजसेवी श्रवण कुमार देबुका ने की. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह (7.30 से 08 बजे) स्कूली बच्चे अपने स्कूल पहुंचने की जद्दोजहद करते रहते हैं. अधिकांश बच्चे स्कूल वैन, बस एवं टेम्पो से जाते हैं. जबकि छोटे बच्चों को उनके अभिभावक स्वयं स्कूल पहुंचाने जाते हैं. रेलवे क्रॉसिंग से जुगसलाई थाना तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. जिसके कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं. वहीं आम लोग भी इस जाम से परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-hoisted-the-flag-at-the-conclusion-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra/">आदित्यपुर

: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेसियों ने किया झंडोत्तोलन

फुटपाथ पर ठेला एवं वाहनों की पार्किंग जाम का कारण

श्रवण कुमार देबुका ने बताया कि टाटा स्टील के जुगसलाई स्थित गेट के समक्ष फुटपाथ पर खाने-पीने के ठेले लगे रहते हैं. ठेला के समीप वाहनों की पार्किंग एवं नास्ता करने वालों की भीड़ जमा रहती है. जिसके कारण सड़क जाम हो जाती है. टाटा स्टील के गेट से कुछ ही दूरी पर जुगसलाई ट्राफिक थाना एवं पुलिस थाना है. लेकिन इस जाम से उन्हें कोई मतलब नहीं है. ट्राफिक पुलिस हेलमेट जांच में व्यस्त रहती है. उन्होंने जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों (डीसी-एसएसपी) के अलावे डीजीपी एवं मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर अवगत करया तथा सुबह के समय ट्राफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त कर यातायात को सुगम बनाने की मांग की. जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके साथ ही दुर्घटनाएं नहीं हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-photo-of-bike-theft-captured-in-cctv-camera/">जमशेदपुर

: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही