Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची पत्ता लाईन से हटाए गए दुकानदारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) की ओर से शुक्रवार को पथ विक्रेताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें पथ विक्रेताओं की सस्याओं पर चर्चा की गई. कार्यशाला में मौजूद भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी असंगठित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा दो माह पहले साकची पत्ता लाईन से सभी पथ विक्रेताओं खासकर पत्ता बेचने वालों को हटा दिया गया. जिसके कारण आज सभी बेरोजगार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्लास्टिक मुक्त अभियान में सभी सहभागी थे. पत्ता-ठोंगा बेचकर अपना गुजारा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का समर्थन करते थे. लेकिन आज उन्हें बेरोजगार कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-food-safety-officer-conducted-investigation-campaign-in-various-restaurants/">जमशेदपुर

: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न रेस्टोरेंट में चलाया जांच अभियान

मुआवजा भत्ता देने की मांग

पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर में स्ट्रीट फूड पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स पत्तों पर खाना सर्व करते हैं. पत्ता मार्केट से ही पूरे शहर में पत्तों की आपूर्ति की जाती थी. स्थानीय प्रशासन के द्वारा इन्हें बेरोजगार कर भुखमरी की स्थिति पर ला दिया गया है. पंकज श्रीवास्तव ने प्रशासन से अपील है की कि पत्ता लाइन बेदखल किए गए फुटपाथी दुकानदारों को न्यूनतम भत्ता प्रदान करे. साथ ही रोजगार के लिए उन्हें स्थान प्रदान करे. कार्यशाला में नासवी के सहयोगी अजीत कुमार, जुबली पार्क मार्केट से नंदकिशोर साव एवं कौशिक पॉल, आम बागान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मुरारी, गोविंद दास, पता लाइन मार्केट कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद नसीम के अलावे टाउन वेंडिंग कमिटी की सदस्य रूमी देवी, मंजू देवी समेत अन्य पथ विक्रेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-caught-two-thieves-red-handed-from-tata-yard-both-are-residents-of-jugsalai/">जमशेदपुर

: आरपीएफ ने टाटा यार्ड से दो चोरों को रंगेहाथ दबोचा, दोनों हैं जुगसलाई के रहने वाले
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही