Search

 
 
 

Jamshedpur : खाद्य आपूर्ति मंत्री से पीडीएस का कमीशन बढ़ाने व भुगतान की मांग

 
  • बन्ना गुप्ता से रांची में मिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसो. का प्रतिनिधिमंडल
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रांची में खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला. इस दौरान उन्हें मांग पत्र सौंपकर डीलरों की समस्याओं से अवगत कराया. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पीडीएस डीलरों का एनएफएसए का कमीशन कई माह से बकाया है. साथ ही वर्तमान में 1.50 रुपया प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है. इसे बढ़ाकर 2 रुपया करने, अनुकंपा नियुक्ति को पूर्व की भांति (उम्र सीमा हटाने) लागू करने, अपवाद पंजी से 5 प्रतिशत लाभुकों का राशन वितरण की अनुमति प्रदान करने समेत कई मागों से अवगत कराया गया. मंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस, मनीष अग्रवाल, वरीय संगठन सचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सचिव विनोद साव, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार, कोर कमेटी सदस्य जितेन्द्र कुमार, सिकंदर कुमार, गुलाब साव शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Musabani">https://lagatar.in/musabani-mp-submitted-memorandum-to-the-union-minister-to-restart-the-closed-mines-of-musabani/">Musabani

: सांसद ने मुसाबनी के बंद खदानों को चालू कराने को केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही