Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का नाम शहीद किशन दुबे के नाम पर रखने की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का नाम वीर शहीद किशन दुबे के नाम पर रखने की मांग की है. इसे लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में ओवर ब्रिज के निकट ही शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्थापित करने एवं जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का नामकरण जमशेदपुर के लाल वीर शहीद किशन दुबे के नाम पर करने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-all-india-adivasi-mahasabha-staged-a-sit-in-on-public-issues/">जगन्नाथपुर

: जन समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने दिया धरना

 सैन्य समाज की ओर से होगी सच्ची श्रद्धांजलि

इस अवसर पर महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जुगसलाई रेलवे फाटक स्थित नये रेलवे आवर ब्रिज का नामकरण अगर झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे के नाम पर होगा तो ये पूरे लोहनगरी के वासियों के लिए गर्व की बात होगी एवं इससे शहरवासी एवं पुरे सैन्य समाज की सच्ची श्रद्धांजलि वीर शहीद को अर्पित होगी. मौके पर शहीद किशन दुबे के भाई कन्हैया दुबे के साथ संगठन के कर्मठ सदस्य सुखविंदर सिंह, अवधेश कुमार सत्य प्रकाश, मनोज कुमार ,सत्येंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, बिरजू यादव , हरि, अमरेंद्र शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही