Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में केंद्रीय विद्यालय की एक और शाखा खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के मंत्रालय ,विभाग और उनकी शाखाएं हैं. यहां पर बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के कर्मचारी भी निवास करते हैं. इस कारण मात्र एक केंद्रीय विद्यालय होने से इसके ऊपर काफी दबाव रहता है. बहुत सारे योग्य छात्र दाखिला मिलने से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने जमशेदपुर में केंद्रीय विद्यालय की दूसरी शाखा खोलने के संबंध में सारी परिस्थितियों का विस्तार से चर्चा करते हुए एक ज्ञापन उन्हें सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-organizes-athletics-meet-for-transgender-employees/">जमशेदपुर
: ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील ने आयोजित की एथलेटिक्स मीट
: BCCL के महाप्रबंधक तानाशाह हैं : सुबोध
: ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील ने आयोजित की एथलेटिक्स मीट
झारखंड का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला शहर है जमशेदपुर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शॉप पर गए मांग पत्र में सांसद ने उन्हें बताया कि शहरी जनसंख्या के आधार पर जमशेदपुर को वाई श्रेणी का दर्जा प्राप्त है और झारखण्ड प्रांत का सर्वाधिक शहरी जनसंख्या घनत्व वाला शहर है. शहर की परिसीमा में भारत सरकार के सैन्यकर्मी, अर्धसैनिक बल, आपदा प्रबंधन क्षेत्र के कर्मचारी एवं दूसरे विभाग के कर्मचारियों की अच्छी-खासी तादाद निवास करती है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय टाटानगर की प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से प्राप्त प्रपत्र के के आधार पर शिक्षा मंत्री को बताया कि प्रतिवर्ष 500 से अधिक आवेदन पत्र कक्षा-1 में नामांकन के लिए प्राप्त होता है, लेकिन उसमें से सिर्फ कक्षा-1 के लिए निर्धारित 80 विद्यार्थियों का नामांकन ही हो पाता है, शेष 420 से अधिक अभिभावक केन्द्रीय विद्यालय टाटानगर में कक्षा-1 में नामांकन कराने से वंचित रह जाते हैं. इसी तरह कक्षा-II से लेकर कक्षा-XII तक नामांकन इसलिए नहीं हो पाता है क्योंकि सभी कक्षाओं में निर्धारित संख्या से काफी अधिक संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-general-manager-of-bccl-is-a-dictator-subodh/">धनबाद: BCCL के महाप्रबंधक तानाशाह हैं : सुबोध
Leave a Comment