Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्नातक के छात्रों को सेमेस्टर पांच में प्रमोट करने की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वाइस चांसलर को सौंपा मांग पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सोमवार को एक मांग पत्र वाईस चांसलर (प्रभारी) को सौंपा. जिसमें स्नातक के छात्रों को अगले बैच में प्रमोट करने की मांग की गई. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्व विद्यालय की गलतियों की वजह से सत्र 2020-23 यूजी छात्रों का सेमेस्टर पांच का अध्याय पूरा नहीं हुआ. इसी बीच सेमेस्टर पांच के छात्रों का रजिस्ट्रेशन एवं एग्जामिनेशन का फार्म भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई. जबकि छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में उन छात्रों की सेमेस्टर पांच की परीक्षा लेने की बजाय उन्हें प्रमोट किया जाय. उन्होंने वाइस चांसलर से कहा कि झारखंड के अन्य विश्व विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र समय पर पूरे हो रहे हैं. जबकि कोल्हान विश्व विद्यालय इस मामले में काफी पीछे हैं. मांग पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी भेजी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-demand-cleaning-of-drains-before-monsoon/">जमशेदपुर

: बस्तीवासियों ने की बरसात से पहले नाले की सफाई कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही