Search

 
 
 

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में पंचायत भवन के लिए वन भूमि उपलब्ध कराने की मांग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : छोटा गोविंदपुर अंतर्गत पूर्वी छोटा गोविंदपुर एवं दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज हो गई है. इसके लिए वन भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएफओ ममता प्रियदर्शी से मिला. प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह शामिल थे. बता दें कि पूर्वी एवं दक्षिण मध्य छोटा गोविंदपुर में पंचायत भवन नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी परेशानियां होती थीं. इसे लेकर स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह एवं मुखिया ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा था. इसमें बताया था कि सरकारी जमीन नहीं होने के कारण योजना के क्रियान्वयन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-medical-astrology-was-discussed-on-the-second-day-of-the-three-day-asian-astrological-conference-speakers-said-there-are-immense-possibilities-in-this-field/">जमशेदपुर

: तीन दिवसीय एशियन एस्ट्रोलॉजिकल कांफ्रेंस के दूसरे दिन मेडिकल एस्ट्रोलॉजी पर हुई चर्चा, वक्ताओं ने कहा-इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं

योजनाओं के क्रियान्वयन में होगी सुविधा

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि अगर वन विभाग के द्वारा सौ स्क्वायर फीट की जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो बहुत जल्द इस वित्तीय वर्ष में ही पंचायत भवनों का निर्माण हो जाएगा. इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बहुत सुविधा होगी. पूरे मामले की जानकारी लेते हुए डीएफओ ममता प्रियदर्शनी ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही