Search

 
 
 

Jamshedpur : कोल्हान में निवास करने वाले वैश्य समुदाय की सूची आयोग को उपलब्ध कराने की मांग

 
  • मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ने सदस्य सचिव को लिखा पत्र
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव केके सिंह को पत्र भेजकर झारखंड के उन जिलों से वैश्य समुदाय का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक प्रतिवेदन मंतव्य के साथ मंगाने की मांग की, जिन जिलों से अब तक आयोग को प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं. मुकेश मित्तल ने बताया कि अग्रसेन हितकारिणी सभा रांची के अध्यक्ष काशी प्रसाद अग्रवाल ने पिछड़े वर्गों की सूची (अनुसूची11) में अग्रवाल (वैश्य-बनिया) को शामिल करने की मांग की है. उनके मांग पत्र पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने कई जिलों के उपायुक्त को पत्र भेजकर मंतव्य के साथ प्रतिवेदन मांगा. लेकिन कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) के अलावे अन्य कई जिलों में आयोग पत्र नहीं भेज पाया. मुकेश मित्तल ने आयोग के सदस्य सचिव से छूटे हुए जिलों के उपायुक्त को पत्र भेजने का आग्रह किया. जिससे आयोग इस दिशा में कार्रवाई कर सके तथा अग्रवाल जाति के लोगों को न्याय मिल सके. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mohd-became-the-chairman-of-social-welfare-committee-shoaib/">Ghatshila

: सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष बने मो. शोएब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही