Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे फाटक को फिर से चालू करने की मांग

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जुगसलाई में रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद अब पुराने रेलवे फाटक को फिर से चालू करने की मांग पर राजनीति गरमाने लगी है. पहले भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और अब राजद ने भी रेलवे फाटक को फिर से चालू करने और लोगों को आवागमन करने की सुविधा देने की मांग को लेकर रेल डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में राजद नेता अजीत यादव ने कहा है कि रेलवे फाटक को बंद कर दिये जाने से खासकर पैदल राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. उन्हें बेवजह लंबी दूरी तय कर रेलवे फाटक से उसपार जाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/it-raid-in-bbc-office-continues-for-third-day-10-senior-employees-put-under-house-arrest/">तीसरे

दिन भी चल रही BBC के ऑफिस में आईटी की छापेमारी, 10 सीनियर कर्मचारियों को किया गया नजरबंद

सभी प्लेटफार्म पर बने शौचालय

राजद नेता अजीत यादव और केंद्रीय रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य बालमुकुंद दिवाकर ने डीआरएम से कहा है कि टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर शौचालय की सुविधा मिलनी चाहिये. शौचालय की सुविधा नहीं होने से खासकर महिला यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा करते समय भारी परेशानी होती है. राजद नेताओं की मांगों को सुनने के बाद डीआरएम ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में पहल की जायेगी. इसे भी पढ़ें : झगड़ा">https://lagatar.in/sherlyn-chopra-became-rakhi-sawants-friend-forgetting-the-quarrel-the-video-of-both-surfaced/">झगड़ा

भूल राखी सावंत की सहेली बनी शर्लिन चोपड़ा, दोनों का वीडियो आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही