Search

 
 
 

जमशेदपुर : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन के बजाय तीन दिन और जम्मूतवी एक्सप्रेस को तीन दिन की जगह चार दिन चलाने का प्रस्ताव लेकर मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल टाटानगर स्टेशन मैनेजर रघुवंश कुमार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मैनेजर को एक प्रस्ताव पत्र सौंपा. प्रस्ताव पत्र को रेल प्रबंधक की अनुशंसा पर तुरंत रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया. प्रस्ताव पत्र रेलवे बोर्ड को तुरंत अग्रसारित करने पर प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया. स्टेशन मैनेजर रघुवंश कुमार ने बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में स्थाई रूप से 21 डिब्बे थे उसमें और एक डिब्बा स्थाई रूप से बढ़ा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-change-in-the-route-of-gitanjali-express-ispat-express-will-also-run/">जमशेदपुर

: गीतांजली एक्सप्रेस के रूट में नहीं हुआ बदलाव, इस्पात एक्सप्रेस भी चलेगी

जम्मूतवी एक्सप्रेस में टाटानगर रेलवे स्टेशन से लगते हैं 21 कोच

इसके अलावा पूर्व में जम्मूतवी एक्सप्रेस में केवल 7 कोच लगते थे लेकिन अब जम्मूतवी एक्सप्रेस में टाटानगर रेलवे स्टेशन से 21 कोच लगते हैं जो अमृतसर रेलवे स्टेशन तक जाते हैं. प्रतिनिधिमंडल में सेंट्रल कमेटी के कार्यवाहक प्रधान कुलदीप सिंह बुगे, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय मीत प्रधान, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, महेंद्र पाल सिंह भाटिया, मुख्य सलाहकार सुजीत सिंह, खुशीपुर, सतवीर सिंह सोमु, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कीताडीह के चेयरमैन गुरमेल सिंह, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, हरविंदर सिंह बिल्ले, गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडीह के प्रधान आर एस माथारू, सरजामदा के प्रधान रविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, अमृतपाल सिंह मोनू आदि कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही