Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड के स्कूलों में संताली में पढ़ाई शुरु करने की मांग, मंगल कालिंदी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ओलचिकी हूल बैसी एवं माझी परगना महाल, आसनबनी तोरोफ घाड़ दिशोम की ओर से एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में पठन-पाठन के लिए संताली भाषा (ओलचिकी लिपि) में पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कराने, उक्त भाषा के शिक्षकों की बहाली करने, एवं संथाली एकेडमी का गठन करने की मांग शामिल है. उक्त संगठनों की मांगों का विधायक ने भी समर्थन किया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि ओलचिकी हूल बैसी, झारखंड एवं माझी परगना महाल आसनबनी तोरफ- घाड़ दिशोम के द्वारा विगत दिनों उन्हें मांग पत्र सौंपा गया था. जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया था. उसी आलोक में आज मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर सकारात्मक वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-tribal-day-sports-competitions-will-be-organized-winning-players-will-get-cash-prizes/">जमशेदपुर

: विश्व आदिवासी दिवस खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नकद पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही