Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस से की कार चालक पर कार्रवाई करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो हिलव्यू कॉलोनी का रहनेवाला ऋषभ अनिमेष 31 अगस्त को बिष्टुपुर के जुस्को ऑफिस गोलचक्कर पर एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज स्टील सिटी अस्पताल में चल रहा है. परिवार के लोग इलाज का खर्च उठा पाने में असमर्थ हैं. इसी को ध्यान में रखते हुये ऋषभ की मां किरण सिन्हा ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी कार मालिक मनीष सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-suspended-kovali-station-in-charge-and-si/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने थाना प्रभारी को मॉब लिंचिंग वाले स्थान पर जाने का दिया आदेश, लेकिन नहीं गये

डॉक्टर ने खर्च बताया है 3 लाख रुपये

स्टील सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऋषभ के इलाज का खर्च 3 लाख रुपये बताया है. परिवार के लोग किसी तरह से मात्र डेढ़ लाख रुपये ही जमा करा सके हैं. बाकी का खर्च वे वहन कर पाने में असमर्थ हैं. डॉक्टरों ने 4-5 माह तक ऋषभ को रेस्ट करने की सलाह दी है. इसके बाद ही वह चल-फिर सकेगा. घर का कमाने वाला इकलौता ऋषभ है. ऐसे में परिवार के लोगों को मानसिक और आर्थिक कठिनाइयां परेशान कर रखा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-holds-meeting-with-central-peace-committee-regarding-durga-puja/">जमशेदपुर

: दुर्गापूजा को लेकर एसएसपी ने केंद्रीय शांति समिति के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही