Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में चेन छिनतई के बाद थाने पर प्रदर्शन, अड्डेबाजी बंद करवाने की मांग

 
Jamshedpur :  कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर की रहने वाली एक महिला के गले से रविवार की शाम 7.30 बजे सोने की चेन छिनतई की घटना के बाद बस्ती के लोग आक्रोशित हो गये और थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बस्ती के लोगों ने पुलिस से रानीकुदर धोबी घाट के पास होने वाले अड्डेबाजी और नशेबाजी को बंद करवाने की भी मांग की. इस बीच पुलिस ने भी कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-hacked-acbs-dsp-anjani-tiwaris-facebook-account-calling-acquaintances-and-asking-for-money/">जमशेदपुर

: साइबर बदमाशों ने एसीबी के डीएसपी अंजनी तिवारी का फेसबुक अकाउंट किया हैक, परिचितों को कॉल करके मांग रहा पैसा

मौके पर पहुंची कदमा पुलिस

लोगों की शिकायत के बाद कदमा पुलिस घटना के तत्काल बाद ही मौके पर पहुंच गयी थी. अब पुलिस धोबी घाट के पास लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और अड्डेबाजी करने वालों पर भी नजर रख रही है. इस दौरान लोगों को अड्डेबाजी  नहीं करने की चेतावनी भी दी गयी है.

यह था मामला

कदमा के रामजनमनगर की रहने वाली महिला बिष्टुपुर से काम करके अपने घर की तरफ लौट रही थी. इस बीच ही रानीकुदर धोबी घाट के पास ही पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पीछे से आये थे और उसके हाथ से हैंड बैग लेकर फरार हो गये थे. बैग में नकद 4000 रुपये व अन्य सामान थे. जितेश का कहना है कि महिला को सोमवार को काम का वेतन मिला था जो बदमाशों के हाथ लग गये. घटना के संबंध में महिला का रिश्तेदार जितेश कुमार के बयान पर कदमा थाने में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-five-in-connection-with-the-theft-of-iron-gate-from-sidgora-recovered-goods/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से लोहे का गेट चोरी के मामले में पुलिस ने पांच को दबोचा, सामान बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही