Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमएनपीए व डीपीएस में अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रोके जाने के खिलाफ डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

 
जमशेदपुर : एमएनपीए व डीपीएस में अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रोके जाने के खिलाफ डीसी ऑफिस में प्रदर्शन Jamshedpur (Anand Mishra) : शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई)-2009 के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. अभिभावकों का नेतृत्व जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने किया. इस दौरान संघ की ओर से उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंप कर शहर के दो स्कूलों के खिलाफ शिकायत की गयी. डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इनमें बिष्टुपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और साकची का ताप्ति रोड स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल शामिल है. आरटीई और नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों की अनदेखी की शिकायत करते हुए दोनों ही स्कूलों के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-universitys-preeti-won-the-best-cto-award-ncc-cadets-performed-brilliantly/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रीति ने जीता बेस्ट सीटीओ अवार्ड, एनसीसी कैडेटों ने किया शानदार प्रदर्शन

क्या है मामला

संघ की ओर से बताया गया है कि मोतीलाल पब्लिक स्कूल व दयानंद पब्लिक स्कूल द्वारा अपने स्कूल की नौवीं कक्षा के कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों को बोर्ड का रजिस्ट्रेशन करने रोकने दिया गया है. आरटीई के तहत अब तक पढ़ते आ रहे इन बच्चों से दोनों ही स्कूलों में फीस की मांग की जा रही है. बच्चों के माता-पिता व अभिभावक फीस देने में असमर्थ हैं. इसे लेकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंप कर दोनों ही स्कूलों आवश्यक निर्देश देने की मांग की गयी है. इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही