Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम यथाशीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक से सभी पदयात्रा करते हुए टाटानगर स्टेशन चौक पहुंचे और आक्रोश जताया. जिला प्रशासन एवं पेयजल स्वच्छता विभाग से बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है. पदयात्रा मे बड़ी संख्या मे महिलाएं व बच्चे हाथ में बाल्टी व बर्तन लेकर प्रदर्शन करते दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-remembered-brave-martyr-lieutenant-commander-manoranjan-kumar/">जमशेदपुर

: याद किए गए वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार

नई एजेंसी को मिली है कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी

इस अवसर पर किशोर यादव ने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की नींव 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी लेकिन आज भी यह योजना अधूरी है. पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन का रूप अख्तियार किया और सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया. योजना का काम पिछले दो वर्षों से बंद है. आइएलएफएस को 237 करोड़ की योजना में 211 करोड़ रुपए भुगतान किया जा चुका था बावजूद एजेंसी द्वारा कार्य नहीं किया गया जिस कारण सरकार ने उक्त एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया. इसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब नई एजेंसी प्रीति इन्टरप्राइजेज को दी गई है. जिसके लिए 51 करोड़ का टेंडर भी हो चुका है बावजूद इसके कार्य अधर में लटका हुआ है. जो विभाग की सुस्त कार्यशैली को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prime-minister-will-have-direct-dialogue-with-musabani-bdo-seema-kumari-on-monday/">घाटशिला

: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद

कार्य शुरू नहीं होने पर आमरण अनशन करने की घोषणा

पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि विभाग नयी एजेंसी से बड़ौदा घाट में रॉ वाटर के पाइप लाइन पार करने के लिए पिलर का निर्माण जल्द शुरू कराये नहीं तो तीन माह बाद बारिश आने से एक साल तक पुनः योजना का काम रुक जाएगा. क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है. नयी एजेंसी द्वारा यदि जल्द काम शुरू नहीं किया जाता है तो बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह के ग्रामीणों उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन और बागबेडा से उपायुक्त कार्यालय तक मानव श्रृखला बनायेंगे. पदयात्रा मे मुख्य रूप से मुखिया मायावती टुडू, जोबा मांझी, नीरज सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनिता सिंह, सोसो यादव, सुनिल गुप्ता, उपमुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, शशी यादव, वार्ड सदस्य रणजीत शर्मा, विजय राय, पूजा साहू, धमेन्द्र चौहान,बुधराम टोप्पो, नारद मंडल, धमेन्द्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, महेश कुमार अप्पू, अनिल गोस्वामी, गुरमेल सिंह, भोला यादव, नितेश श्रीवास्तव, राहुल रजक, विष्णु ठाकुर, सचिन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या मे बस्तीवासी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही