Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ठेका कंपनी के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, हड़ताल पर जाने की घोषणा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल के लिए सफाई का कार्य करने वाली ठेका कंपनी एमएस इंटरप्राइजेज के मजदूरों ने शहर में सफाई का कार्य बंद करते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. मजदूरों ने कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया है. शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर झामुमो नेता श्यामल सरकार के नेतृत्व में मजदूरों ने ठेका कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया. दरअसल सभी उपश्रमायुक्त कार्यालय में वार्ता के पहुंचे थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा. इससे मजदूर नाराज हो गए और नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-workers-of-subdivision-hospital-demonstrated-by-wearing-black-badges/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन समेत दो खबरें

नहीं मिला बोनस व छुट्टी का पैसा

श्यामल सरकार ने बताया कि लगभग 100 से ज्यादा सफाई कर्मी उक्त कंपनी के अंतर्गत सफाई का काम करते हैं. इन्हें बोनस व छुट्टी के पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही काम के लिए सबसे जरूरी पीपी (सेफ्टी किट) भी उपलब्ध नहीं दी जा रही है. इस मामले को लेकर मजदूरों ने झामुमो के नेतृत्व में उपश्रमायुक्त के पास शिकायत की थी. शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता भी होनी थी, लेकिन मौके पर न तो टाटा स्टील यूआईएसएल और न ही ठेका कंपनी की तरफ से कोई पहुंचा. इससे मजदूर आक्रोशित हो उठे और शनिवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की. बता दें कि मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से शहर के कई क्षेत्रों मे साफ-सफाई का काम ठप पड़ जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही