Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने निकाला जागरुकता रथ

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा शनिवार को गोविंदपुर क्षेत्र में पानी की बर्बादी को रोकने एवं लोगों को जागरूक करने को लेकर जागरुकता रथ निकाला गया. पिछले दिनों उपायुक्त के जनता दरबार में पेयजल से संबंधित समस्याओं को लोगों द्वारा उठाया गया था. उपायुक्त के निर्देश के पश्चात पेयजल से संबंधित समस्याओं के निराकरण का प्रयास विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया. इस क्रम में शनिवार को पेयजल विभाग द्वारा पानी को बचाने के लिए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने का प्रयास किया गया. वहीं जागरुकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ अनुज सिन्हा ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि गोविंदपुर में लोगों के घरों से बहुत ज्यादा पानी की बर्बादी हो रही है. लोग पाइप खुला छोड़ देते हैं, गाड़ी की सफाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-mediation-drive-for-execution-of-family-court-cases-concluded/">चाईबासा

: कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए स्पेशल मध्यस्थता ड्राइव का हुआ समापन

घरों में मोटर लगाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसी को देखते हुए पेयजल विभाग सभी लोगों से अपील करता है की पानी की बर्बादी को रोके अन्यथा विभाग द्वारा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. विभाग के द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया. कहीं भी मुख्य पाइप लाइन में लीकेज की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शन को वैध करने के लिए कैंप लगाया जाएगा. घरों में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में जेई आकाश जयसवाल, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, मुखिया राखी सिंह सरदार, आलोक सेंडिल, सोनका सरदार, रंजीत सरदार, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, उप मुखिया विभा सिंह, वार्ड सदस्य ज्ञान पांडे सहित सैकड़ों लोगों ने घर-घर जाकर लोगों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही