Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में शनिवार को विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका विषय था "केंद्रीय बजट 2023-24." संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की. संगोष्ठी में एसी लाल (इन्कम टैक्स ऑफिसर, जमशेदपुर) मुख्य अतिथि के रूप में तथा सीएमए रमेश कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए. यह संगोष्ठी स्नातकोत्तर वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई. वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ एमएम नजरी ने सेमिनार के विषयवस्तु पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/disaster-management-department-will-give-compensation-on-death-due-to-drowning-in-water-source-manish-jaiswals-efforts-paid-off/">जल
स्रोत में डूबने से मौत पर आपदा प्रबंधन विभाग देगा मुआवजा, मनीष जायसवाल की कोशिश रंग लाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/KCC-2.jpeg"
alt="" width="600" height="368" /> मुख्य अतिथि एसी लाल ने केंद्रीय बजट के विभिन्न प्रस्तावों का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने खासतौर से सरकार द्वारा नए बजट में शामिल किए गए एमएसएमई तथा स्टार्टअप बिजनेस से संबंधित नीतियों की चर्चा की. विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि औद्योगिकरण के क्षेत्र में केंद्रीय बजट में शामिल की गई नीतियों की चर्चा की, जिसमें कृषि उपज के शत-प्रतिशत उपयोग के लिए खाद्य प्रशंस्करण इकाई के महत्व पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rash-driving-or-tripling-will-spend-the-night-in-lockup-ssp/">जमशेदपुर
: रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी संगोष्ठी में एमकॉम के विद्यार्थियों ने भी केंद्रीय बजट पर अपने विचार रखे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के आगमन पर उन्हें धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ एमएम नजरी के प्रयासों की सराहना भी की. इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के शिक्षक डॉ आफताब आलम, डॉ सैयद जाहिद परवेज तथा डॉ फौजिया तबस्सुम के अलावा प्रो मोहम्मद ईसा तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे. डॉ रश्मि अख्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा डॉ जी विजयलक्ष्मी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment