Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिले के 90 हजार बच्चों का डाटा अब तक ई-विद्यावाहिनी में अपलोड नहीं किया गया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नौ मई तक हर हाल में डाटा अपलोड करने का निर्देश स्कूलों को दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि अगर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल या फिर गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल अपने बच्चों के डाटा नहीं अपलोड करते हैं तो इस प्रकार के प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाईहोगी.. नौ मई तक डाटा अपलोड नहीं करने पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने, जबकि गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा इस कार्य को नहीं करने पर उनके यू डायस कोड को रद्द करने की कार्रवाई किये जाने को गया है. इसके लिए जिले में चार अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-slams-bjp-says-dont-vote-in-karnataka-saffron-party-is-defaming-hinduism/">ममता
ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, कर्नाटक में वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है [wpse_comments_template]
ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, कर्नाटक में वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है [wpse_comments_template]
Leave a Comment