Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  तीन अधिवक्ताओं के आश्रितों को बार काउंसिल वेलफेयर फंड से मिली सहायता राशि

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर बार एशोसिएशन के तीन अधिवक्ताओं के आश्रितों को गुरूवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि का चेक सौंपा गया. वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी ने उक्त चेक आश्रितों को प्रदान किया. मौके पर लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद थे. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2020 से लेकर अभी तक जितने भी अधिवक्ता दिवंगत हुए हैं. उनके आश्रितों को सहायता राशि देने की मांग जिला वेलफेयर कमिटी ने की थी. जिसके बाद मणिकांत की पत्नी कविता देवी और उनकी सुपुत्री अनुष्का वागीशा एवं सुपुत्र आर्यन देवराज को 2.90 लाख (प्रत्येक को 96667 रुपये) का चेक सौंपा गया. मौके पर अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, राजेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, हेमंत कुमार, केशव सिंह, राजीव रंजन, चंदन कुमार यादव समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-behind-the-school-the-question-of-the-safety-of-two-and-a-half-thousand-children/">जमशेदपुर

: स्कूल के पीछे आग, ढाई हजार बच्चों की सुरक्षा का सवाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही